पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान से 1500 रुपए की चोरी

सूने मकान से 1500 रुपए की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूने मकान से 1500 रुपए की चोरी

नेपानगर| नगरके एकता नगर एरिया में गुरुवार को अज्ञात बदमाशों सूने मकान का ताला तोड़कर 1500 रुपए चुरा लिए। बदमाश दिन दहाडे़ घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और खुली अलमारी से रुपए चुरा लिए। बदमाशों ने अलमारी का लॉकर तोड़ने की भी कोशिश की। आवाज आने से आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी। इस पर बदमाश पीछे के दरवाजे से भाग निकले। जानकारी के मुताबिक एकता नगर निवासी छात्रावास अधीक्षक संतोष सकले गुरुवार को डवालीखुर्द के छात्रावास में थे। घटना दोपहर 12.30 बजे की है। सूना मकान देखकर अज्ञात बदमाश घर का अगला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी खुली मिलने पर इसमें रखे रुपए चुरा लिए। इसके बाद लॉकर तोड़ने लगे। लॉकर तोड़ने की आवाज पडोसी गोपाल पाटील ने सुनी। उन्होंने देखा घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। इस पर उन्होंने अन्य लोगों को बात बताई। इसकी भनक लगते ही चोर भाग गए। पडोसी दुर्गासिंह ठाकुर ने श्री साकले को खबर देकर घर बुलाया। श्री साकले ने नेपा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नाचनखेड़ारोड पर डामर की परत उखड़ी

शाहपुर| शाहपुर-नाचनखेड़ारोड जर्जर हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बादखेड़ा के पास रोड बनाया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। क्षेत्र के लाेगों ने बताया ठेकेदार ने रोड पर गिट्टी और डामर की परत चढ़ाई है। परत रोड बनने से पहले उखड़ने लगी है। इस रोड का कई बार निर्माण होने के बाद भी ठीक से नहीं बन पा रहा है। पिछले 5 साल में कई ठेकेदार बदलने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। बारिश के दौरान बादखेड़ा से नेर के बीच चलना मुश्किल हो जाता है। बारिश का पानी गड्‌ढो में जमा हो जाता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामिणों ने रोड का निर्माण गुणवत्तापूर्ण करने की मांग की है।