संस्था ने बच्चों को बांटे स्वेटर
नेपानगर| आमुल्लाखुर्द,आमुल्लाकलां, गोंदरी, देड़तलाई में सिकोई डिकान और एसीएफ संस्था द्वारा बच्चों को स्वेटर दिए गए। महिलाओं को कुपोषण की जानकारी दी गई। फील्ड सुपरवाइजर राहुल हिरवे ने बताया गुरुवार को ग्रामीण में सिकाईडिकान और एसीएफ संस्था द्वारा सभा कराई गई। इस दौरान बच्चों को स्वेटर दिए गए। आमुल्लाखुर्द में महिलाओं को बच्चों में कुपोषण के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। एनआरसी केंद्र खकनार में 14 दिन का इलाज पूरा करने वाले बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। बच्चा अगर लगातार बीमार होकर उसके स्वास्थ्य में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हो रहा है तो उचित इलाज दिया जाना चाहिए। संस्था के माध्यम से जो भी बच्चा एनआरसी जाता है। उसे फूड बास्केट और गर्म कपड़े दिए जाते हैं। इसके अलावा सभा में डायरिया से बचाव के लिए भी जानकारी दी गई। इस दौरान क्यूनिटी मोबाइलाइजर राकेश राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।