- Hindi News
- छात्रा से कॉपी छीनकर परीक्षा से निकाल दिया
छात्रा से कॉपी छीनकर परीक्षा से निकाल दिया
{ स्कूल प्रबंधन ने कहा आरोप झूठा, परिजन ने जमा नहीं कराई फीस
भास्करसंवाददाता. नेपानगर
महारानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी कन्हैयालाल दायमा ने नगर के केपी तिवारी प्राथमिक स्कूल प्रबंधन पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसको लेकर नेपानगर थाने में शिकायत की है।
श्री दायमा के अनुसार बेटी नमिता कक्षा चौथी में पढ़ती है। शुक्रवार को वह त्रैमासिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। लेकिन प्राचार्य आशा ठाकुर ने कॉपी छीनकर बेटी को स्कूल से निकाल दिया। उधर, स्कूल प्रबंधन ने आरोप को झूठा बताया है। प्राचार्य श्रीमती ठाकुर ने बताया नमिता के परिजन ने तीन महीने से फीस जमा नहीं कराई है। बाकी फीस वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने से पहले परिजन को लाने की बात कही थी। सभी परिजन ने स्कूल पहुंचकर सोमवार तक फीस जमा कराने का आश्वासन दिया। लेकिन नमिता स्कूल लौटी ही नहीं। परीक्षा से निकालने वाली बात झूठी है।