नाली निर्माण की शिकायत सीएम से
नाली निर्माण की शिकायत सीएम से
नेपानगर. अंबाड़ाके ग्रामीणों ने गांव में नाली निर्माण नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री ऑनलाइन पर की है। शिकायत की प्रतिलिपि जनपद पंचायत को भी भेजी गई है। जानकारी अनुसार गांव के दिनकर गोपाल महाजन ने सीएम ऑनलाइन में शिकायत की है। इसमें कहा गया है उनके वार्ड में रोड बनाया गया। लेकिन नाली नहीं बनाई। इस कारण घरों के सामने गंदा पानी जमा हो रहा है। यहां से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जांच में अफसरों ने पाया कि रोड निर्माण के दौरान लोगों ने नाली बनाने का विरोध किया था। इस कारण नाली नहीं बनाई जा सकी। जनपद पंचायत के अफसरों के अनुसार नाली निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में अनुमोदित कर लिया गया है। यहां पंच परमेश्वर योजना के तहत नाली बनाई जाएगी। इसको लेकर ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए हैं।
कंटेनरपलटा, दो लोग घायल
निंबोला. इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर शनिवार सुबह कंटेनर पलट गया। इससे ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। मामूली चोट आने के कारण दोनों अस्पताल नहीं पहुंचे। हादसा धूप भट्टा के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर देर तक जाम लगा रहा। दोनों तरफ से आने वाले वाहन मुश्किल से गुजर सके। शनिवार दोपहर 12 बजे कंटेनर को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान भी यहां जाम लगता रहा। कंटेनर हटाए जाने के बाद हाईवे से यातायात सुचारू हो सका।