- Hindi News
- 1600 उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपए बकाया, ढाई लाख वसूले
1600 उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपए बकाया, ढाई लाख वसूले
> बिजली कंपनी चला रही वसूली अभियान
भास्करसंवाददाता|नेपानगर
सारोलामें बिजली कंपनी ने 1 दिसंबर से बकायादारों से वसूली अभियान शुरू किया। घरेलू, गैर घरेलू, सिंगल बत्ती, सिंचाई वाले 1600 उपभोक्ताओं पर करीब 15 लाख रुपए बकाया है। अब तक करीब ढाई लाख रुपए वसूले कर चुके हैं। कनिष्ठ यंत्री प्रेमकुमार गुप्ता ने बताया अभियान के तहत घरेलू, गैर घरेलू, सिंगल बत्ती, सिंचाई पंप सहित अन्य कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर करीब 15 लाख रुपए की राशि बकाया है। उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली की जा रही है। जो भुगतान नहीं कर रहा है, उनका बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। कनेक्शन काटने के बाद निरीक्षण के दौरान बिजली चालू मिली तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का केस बनाया जाएगा।