आत्मरक्षा आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत
11नवंबर से चल रहे 30 दिनी ताईक्वांडो प्रशिक्षण का गुरुवार को खत्म हुआ। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गांधीनगर गुजरात (एनडीआरएफ) के वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। डॉ. एससी ध्यानी ने छात्राओं से कहा प्रशिक्षण में जागरुकता अभियान चलाया जाए। इससे शहर की सभी छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि वे भी विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो। कार्यक्रम में हैवी वेट में दीपाली वाघ, लाइट मिडिल वेट में पूजा चौहान, लाइट वेट में तृष्णा पाटील को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन अमित अब्राहम ने किया। आभार डॉ.सुशील सोवंशी ने व्यक्त किया। इस दौरान समस्त कॉलेज परिवार मौजूद था। शिविर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया था। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा, स्वावलंबी और विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए विशेेष प्रशिक्षण दिया गया।