- Hindi News
- विद्यार्थियों ने देखा वनों के विकास, जानकारी दी
विद्यार्थियों ने देखा वनों के विकास, जानकारी दी
भारतीय वन प्रबंध संस्थान भोपाल के विद्यार्थियों ने नेपा वन परिक्षेत्र में वनों के विकास और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। एक दिनी प्रवास पर रविवार सुबह 9.30 बजे नवलसिंह सहकारी शकर कारखाना का भ्रमण किया। इसके बाद नेपानगर पहुंचे विद्यार्थियों ने सबसे पहले नेपा लिमिटेड कारखाना देखा। यहां से अफसर सभी विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट नंबर 197 का भ्रमण कराया। इस दौरान एसडीओ जेएस भार्गव, सुरक्षा समिति जिलाध्यक्ष रोहिदास चौधरी, रेंजर मेंहतुसिंह उईके आदि उपस्थित थे।
चांदनी के कंपार्टमेंट नंबर 197 में पहुंचने पर यहां कई सालों तक अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रही वन भूमि को दिखाया। श्री भार्गव ने बताया 2003 से क्षेत्र अतिक्रमण मुक्ता है। अब यहां चांदनी सुरक्षा समिति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र में वनों की कटाई कर खेती की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए वन विभाग और वन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अधिकांश क्षेत्र से विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को निकालकर दोबारा प्लांटेशन किया जा रहा है। श्री चौधरी ने उन्हें वनों की अवैध कटाई से क्षेत्र में अल्प वर्षा की स्थिति बनने और वन भूमि पर अतिक्रमण होने से पशु पालकों, किसानों के मवेशियों के लिए चारे का संकट उत्पन्न होने की समस्या बताई। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय वन अनुसंधान के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
नेपा लिमिटेड का दौरा कर जाने कागज उत्पादन के तरीके
विद्यार्थियोंने सबसे पहले नेपा लिमिटेड मिल का दौरा कर यहां हो रहे कागज उत्पादन के तरीके जाने। एसडीओ जेएस भार्गव ने विद्यार्थियों को बताया नेपा लिमिटेड बांस से कागज का उत्पादन करता था। लेकिन अब नई तकनीकों अपनाकर पुराने कागजों से ही नए कागज का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नेपा लिमिटेड के अन्य विभाग और कार्यों से अवगत कराया।