पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल सुविधा से लोग परेशान

बीएसएनएल सुविधा से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएल सुविधा से लोग परेशान

नेपानगर: नेपानगरमें बीएसएनएल की तमाम सुविधाएं बदहाल हो रहीं हैं। लैंड लाइन फोन, मोबाइल और ब्राडबैंड नहीं चलने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। यहां पदस्थ जेई अजय वर्मा के स्थानांतरण के बाद शिकायत सुनने की जिम्मेदारी लाइन टेक्नीशियन सहित एक अन्य कर्मचारी पर है। बुधवार दिन भी बीएसएनएल की ब्राडबैंड सुविधा दिक्कत देती रही। शाम 5 बजे के बाद तो ब्राडबैंड पूरी तरह बंद हो गया। करीब पांच महीने पहले जेई अजय वर्मा का स्थानांतरण हुआ था। इसके बाद से यहां शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही है। नागरिकों ने बीएसएनएल सुविधा सुचारू करने और यहां जिम्मेदार अफसर की तैनाती की मांग की है।