पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 87 मरीजों की जांच, दवा बांटी

87 मरीजों की जांच, दवा बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर : सामाजिकविकास समिति एकता नगर द्वारा घमनपुरा में बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 87 मरीजों की जांच और इलाज कर दवा वितरीत की गई। समिति सचिव अमृतलाल पवार ने बताया जिला आयुष अधिकारी डॉ.किरण ठाकुर के निर्देश पर आयुर्वेद चिकित्सा एवं रोग निदान शिविर लगाया गया। डॉ.शांतिलाल भिलावेकर वात, व्याधि, अम्ल-पित्त, ज्वर, चर्मरोग, स्त्री रोग सहित अन्य बीमारी के मरीजों की जांच की गई। इस दौरान समिति के किशोरीलाल जगताप, आयुष विभाग के प्रतापसिंह यादव, दीपक बर्वे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पाबाई भी मौजूद थीं।