दिखाया कौशल, 3 विद्यार्थी पुरस्कृत
नेपानगर : शासकीयउच्चतर माध्यमिक स्कूल नेपानगर के 46 विद्यार्थियों ने टीआईटी परीक्षा में कौशल दिखाया। शिक्षक जीपी दुबे ने बताया बुधवार को स्कूल में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का टीआईटी फाउंडेशन भोपाल से आए शिक्षकों द्वारा टेलेंट टेस्ट लिया गया। परीक्षा में गजेंद्र मात्रे ने प्रथम, स्वर्णा पाटील ने द्वितीय और हर्षा निंबालकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। गजेंद्र को 700, स्वर्णा को 500 और हर्षा को 300 रुपए का पुरस्कार दिया गया। परीक्षा में 25 छात्रा और 21 छात्रों ने हिस्सा लिया।