पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषित बच्चों के लिए भोजन बनाने का तरीका बताया

कुपोषित बच्चों के लिए भोजन बनाने का तरीका बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुपोषित बच्चों के लिए भोजन बनाने का तरीका बताया

भास्कर संवाददाता| नेपानगर

सिकाईडिकोनऔर एसीएफ संस्था द्वारा ग्राम हैदरपुर में कुकिंग डेमोस्ट्रेशन से कुपोषित बच्चों के लिए भोजन बनाने और आहार की जानकारी दी गई। फील्ड सुपरवाइजर नरेंद्र साहू ने बताया इसका उद्देश्य एनआरसी के बाद घर लोटे बच्चों और अन्य कुपोषित बच्चों के आहार की जानकारी देना है। उन्होंने बताया छह महीने से पांच साल तक के बच्चों को उम्र के अनुसार संतुलित और पोषक आहार देने, सफाई को लेकर जानकारी दी गई। डेमो के तहत एक अतिकुपोषित बच्चे के घर जाकर भोजन बनाया गया। इस दौरान संस्था की कम्यूनिटी मोबिलाइजर शैलजा पाटील, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।