पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवल में दो महीने से बंद पड़ा सड़क निर्माण, लोग परेशान

सीवल में दो महीने से बंद पड़ा सड़क निर्माण, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधूरा पड़ा रोड निर्माण कार्य।

भास्कर संवाददाता|नेपानगर

सीवलपंचायत के तहत बनाए जा रहे ग्रेवल रोड का निर्माण करीब दो महीने से बंद पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी झेलना पड़ रही है। रोड की लागत 20.7 लाख रुपए है। लेकिन राशि और खरवा की अनुमति नहीं मिलने के कारण यहां काम रुका पड़ा है। पंचायत ने करीब दो महीने पहले यहां काम शुरू कर पत्थर बिछाए थे। लेकिन खरवा की अनुमति नहीं मिलने के कारण काम रोक दिया गया। ग्रामीणों ने बताया निर्धारित समय में निर्माण पूरा नहीं हुआ तो परेशानी बढ़ेगी। साथ ही लागत भी बढ़ जाएगी। इससे पंचायत पर अतिरिक्त खर्च आएगा। जानकारी अनुसार ग्रेवल रोड का निर्माण मनरेगा के तहत किया जा रहा है। लेकिन पंचायत के पास इस मद में राशि ही नहीं बची है। रोड निर्माण के लिए अब तक राशि नहीं मिलने से निर्माण बंद पड़ा है। रोड पर सिर्फ पत्थर बिछाए जाने से परेशानी और बढ़ गई है। बाइक और अन्य वाहन छोड़िए यहां से पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अफसरों से रोड निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।