कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
नेपानगर:पलासुरगांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बाल श्रीकृष्ण के पालकी में आते ही कथास्थल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक अखिलेश महाराज ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन कर बाल कथा के प्रसंग सुनाए। कथा समापन पर रविवार दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।