पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोरसल के खेत में मिला कुत्ते का शव ग्रामीणों ने कहा तेंदुए ने किया शिकार

बोरसल के खेत में मिला कुत्ते का शव ग्रामीणों ने कहा तेंदुए ने किया शिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामबोरसल के खेत में कुत्ते का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। तेंदुए के कारण खौफजदा लोग और सहम गए। लोगों के अनुसार तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया है। खेत में कुत्ते का शव देखकर किसान गांव की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव से कई लोग खेत पहुंचे। कुत्ते का शव दो-तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। उधर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने चौथे दिन भी तीन पिंजरे लगाए। इनमें से एक में बकरा और दो में कुत्ते का चारा रखा। लेकिन तेंदुआ इनमें फंसना तो दूर पिंजरा रखे जाने के बाद से वह नजर भी नहीं आया है। बावजूद इसके लोग डरे-सहमे हैं। मंगलवार को कुत्ते का शव दिखने के बाद उनका डर और भी बढ़ गया। लोग अकेले खेत नहीं जा रहे हैं। वे ग्रुप में आवाजाही कर रहे हैं। वन विभाग ने बोरसल-रतागढ़ रोड के बीच जंगल में दो पिंजरे रखे हैं। इनके बीच आधा-आधा किमी की दूरी रखी गई है। इनमें से एक स्थान वह है जहां तेंदुए के पंजे मिले थे। इसके बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाकर इसमें बकरे का चारा रखा। एक पिंजरा लकड़बग्घे के पंजों के निशान मिलने वाली जगह पर लगाया गया है। इसमें कुत्ते का चारा रखा है। इससे दो किमी दूर जंगल में तीसरा पिंजरा लगाया है। इसमें भी कुत्ते काे चारा बनाया है। सोमवार रात रखे गए चारे को मंगलवार सुबह वन विभाग ने निकाल लिया। इसके पीछे पिंजरों के आसपास दिन में अन्य जानवरों का जमावड़ा लगने को कारण बताया गया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वन विभाग ने इन पिंजरों में फिर चारा रखा।

तेंदुए का मूवमेंट देख बदलेंगे पिंजरे की जगह

वनविभाग एसडीओ जेएस भार्गव ने बताया खेत में कुत्ते का शव मिलने की बात ग्रामीणों ने मुझे मंगलवार रात 8 बजे बताई। कुत्ते का शिकार किसने किया यह जांच की बात है। पिछले चार दिन से तीन पिंजरे लगाए जा रहे हैं लेकिन तेंदुआ नहीं फंस रहा। तेंदुए का मूवमेंट देख पिंजरे लगाए जाएंगे। कहीं तेंदुआ या उसके पंजे के निशान दिखाई देते हैं तो पिंजरे हटाकर उस क्षेत्र में लगाए जाएंगे। रेस्क्यू टीम की देखरेख में पिंजरे लगा रहे हैं। दल प्रभारी शेरसिंह कटारे, सोहनलाल दसोरिया और रविनाथ दीपकनाथ शामिल हैं। इस टीम के अलावा स्थानीय विभागीय टीम भी क्षेत्र में सतत मॉनिटरिंग कर रही है।

कुत्ते का शव देख भाग निकले मजदूर

ग्रामचांदनी निवासी किसान