पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 54 लोगों ने कराए नसबंदी ऑपरेशन

54 लोगों ने कराए नसबंदी ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
54 लोगों ने कराए नसबंदी ऑपरेशन

नेपानगर| नेपालिमिटेड अस्पताल में मंगलवार को नसबंदी शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से देर शाम तक चले शिविर में इंदौर के सर्जन डॉ. एलएम पंत ने 54 लोगों के ऑपरेशन किए। इनमें नेपानगर के 8, सीवल के 25, हैदरपुर के 19 और सारोला के 2 लोग शामिल थे। इस दौरान मधुमेह अौर ब्लड प्रेशर की जांच डॉ. फईम अंसारी और महिलाओं की जांच डॉ. माधुरी खरे ने की। अनिल तिवारी, संजय कोकटनुर, सुभाष उईके, भूपेंद्र यदु, महेश वर्मा, बलीराम महाजन, अमित सक्सेना, दीपक चौहान, बाबूलाल गोयल ने भी शिविर में सहयोग दिया।

पुलिसने 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की

नेपानगर| खकनारपुलिस ने ग्राम आमुल्लाखुर्द से 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे महेंद्र चिमारिया से खकनार थाने के एएसआई भीमसिंह मंडलोई और आरक्षक प्रताप ने शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 500 रुपए बताई जा रही है।