पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेपानगर|शहर केपंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय कॉलेज में मंगलवार से युवा

नेपानगर|शहर केपंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय कॉलेज में मंगलवार से युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर|शहर केपंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय कॉलेज में मंगलवार से युवा उत्सव शुरू हुआ। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेश पर कराए जा रहे युवा उत्सव का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एससी ध्यानी ने किया। उत्सव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। पहले दिन उन्होंने रंगोली, कोलॉज, क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग में हुनर दिखाया। रंगोली स्पर्धा प्रभारी शबनम बानो ने बताया स्पर्धा में कुल 29 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें पूजा चौहान ने प्रथम और नेहा तायड़े ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। कोलॉज स्पर्धा प्रभारी कविता सेठी ने बताया इसमें प्रीति कटारे ने प्रथम और सुमित्रा चौधरी ने दूसरा स्थान पाया। इस दौरान अमितकुमार अब्राहम, राजू सपकाले, आशुतोष त्रिवेदी, सविता अग्रवाल, वैशाली उमाले, नरेंद्र नागले सहित कई विद्यार्थी और प्राध्यापक मौजूद थे।

युवा उत्सव : सजाई रंगोली-कोलॉज