- Hindi News
- परीक्षा में जांची बीएलओ की बौद्धिक क्षमता
परीक्षा में जांची बीएलओ की बौद्धिक क्षमता
प्रारुपनिर्वाचन नामावली का प्रकाशन 15 अक्टूबर तक कर लें। दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रहेगी। फोटो निर्वाचन नामावली संबंधी सूची का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय, निवासी कल्याण समिति की बैठक में वाचन 17 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल असिस्टेंट के साथ विशेष अभियान के तहत दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाने का काम 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। इसके अलावा अन्य निर्देश दिए गए।
बीएलओ ने प्रश्न पत्र हल किया।
भास्कर संवाददाता|नेपानगर
नगरके नेपा ऑडिटोरियम में मंगलवार को बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए शिविर में तहसीलदार हेमलता सोलंकी ने निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया। इसके बाद बीएलओ की बौद्धिक क्षमता जांचने के लिए उनकी परीक्षा ली गई। तहसीलदार श्रीमती सोलंकी ने बताया निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ की परीक्षा लेने के आदेश दिए गए थे। इसे लेकर प्रश्नपत्र भी भेजा गया था। यहां सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देकर उनकी परीक्षा ली। तहसीलदार सोलंकी ने आरआई और पटवारियों की बैठक भी ली। उन्होंने सभी से जाति प्रमाण पत्र सत्यापन और कृषि महोत्सव को लेकर जानकारी ली। तहसीलदार ने कहा किसानों की समस्या हल करना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। इसके अलावा डायवर्शन, अतिक्रमण संबंधी हर पटवारी करीब 20 प्रकरण 26 सितंबर तक ऑफिस में जमा कराएं। इस दौरान रीडर नारायणसिंह ठाकुर, आरआई योगेश मल्तारे, फिरोज खान, पटवारी संजू चतुर्वेदी, विशाल उपाध्याय, निलेश काकड़े, विकास महाजन, दिव्या पौराणिक, कीर्ति चौहान, मंजू पाथरोल, स्वाति अग्रवाल, प्रियंका ठाकुर, वर्षा मालवीय, शरद पवार, माखनलाल बट्टी, काशीनाथ महाजन भी मौजूद थे।