अतिरिक्त डीपी से पंप कनेक्शन जोड़े
अतिरिक्त डीपी से पंप कनेक्शन जोड़े
नेपानगर: अंबाड़ामें किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए लगाई गई 100 केवीए की एडिशनल डीपी से कनेक्शन जोड़कर सप्लाय शुरू कर दिया है। इससे किसानों की वोल्टेज की समस्या हल होगी। डीपी का कार्य 9 महीने पहले पूरा हो गया है। रविवार को चार्ज कर कनेक्शन जोड़कर सप्लाय शुरू किया। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा करीब 9 महीने पहले किसानों की सुविधा के लिए यहां अतिरिक्त 100 केवीए की डीपी लगाई थी। परेशान किसानों की समस्याओं को भास्कर द्वारा 27 नवंबर के अंक में अतिरिक्त डीपी लगाने के बाद भी नहीं जोड़े कनेक्शन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।