कबड्डी स्पर्धा में भाग लेंगे 13 खिलाड़ी
कबड्डी स्पर्धा में भाग लेंगे 13 खिलाड़ी
नेपानगर: मध्यप्रदेशअमेच्योचर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा सीनियर महिला-पुरुष की राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा कराई जाएगी। सतना में 10 से 14 दिसंबर तक होने वाली स्पर्धा में नगर के 13 पुरुष खिलाड़ी मंगलवार रात कामायनी एक्सप्रेस से सतना के लिए रवाना हुए। जिला सचिव गोकुलसिंह जाट ने बताया जिला स्तरीय टीम में दिलीप नामदेव कदम, श्रीकांत रामदास जाधव, अनूप प्रकाश काले, पंकज दिलीप पवार, चेतन कैलाश काले, प्रमोद सुभाष बीसे, सागर सुभाष सूर्यवंशी, अमित नरेश दिवेकर, पंकज विट्ठल खोसे, गजानन मदन मोरे, कैलाश मधुकर चौधरी, शुभम श्याम सिरसर शामिल हैं।