पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीली से लोगों में डर नहीं, दोबारा पीलीबत्ती लगवाए

नीली से लोगों में डर नहीं, दोबारा पीलीबत्ती लगवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ नेपा थाने में जनसंवाद का कार्यक्रम

भास्करसंवाददाता | नेपानगर

नेपाथाना परिसर में मंगलवार को जनसंवाद और शिकायत निवारण शिविर लगाया। शाम 4.30 बजे से शुरू हुए शिविर में एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने नगरवासियों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कार्य संबंधित दिशा-निर्देश दिए। नगरवासियोंं ने बैठक के दौरान व्यक्ति, विशेष के झगडे़, यातायात सहित अन्य समस्याएं बताई। एसडीओपी किरण लश्करकर, टीआई समशेर पटेल, एसआई अजमेर अलावा, आरएस सोलंकी, कर्मचारियों सहित बीपीएस रघुवंशी, शिवा पहलवान, प्रवीण काटकर, जगविंदरसिंह जॉली, अशोक जैसवाल, निलेश महाजन, प्रदीप दवे, रोहिदास चौधरी, देवा चारण, ग्राम सीवल के उपसरपंच दिलीप सिवलकर, सौजन्य तिवारी, लाला शर्मा, गड्‌डू कुबडे़ सहित अन्य मौजूद थे।

सौजन्य तिवारी ने बताया बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ठप है। शकर कारखाने का ऑफिस होने के कारण कंपनी की ओर जाने वाला हर ट्रक पर्ची बनाने के लिए रुकता है। लंबे समय तक वाहन यहां पर खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। कई बार तो सड़क पर ट्रक की कतार लग जाती है। गजविंदरसिंह जॉली ने कहा हाट बाजार एरिया में हर सप्ताह बदमाश, लोगो की जेब काटते हैं। इससे बाजार में आने वाले लोगों को नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं रहे है। दिलीप सीवलकर ने कहा सीवल में अवैध शराब की बिक्री बढ़ रही है। आए दिन गांव में शांति भंग हो रही है। पुलिस को कई बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लाला शर्मा ने कहा पुलिस को नीलीबत्ती जब से मिली है। उसका डर लोगों में खत्म हो गया है। आप वापस पीली बत्ती दिए जाने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराए। सभी नगरवासियों की समस्या सुनने के बाद श्री कुशवाह ने समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। शिविर के अंत में व्यापारिक संघ द्वारा थाना के दो यातायात आरक्षक इमरान खान और विजय यादव को यातायात व्यवस्था के सुधार पर सम्मान स्वरूप शाल-श्रीफल भेंट किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।