पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑपरेशन थिएटर के पास गिरा छत का प्लास्टर

ऑपरेशन थिएटर के पास गिरा छत का प्लास्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | नेपानगर

नगरके नेपा लिमिटेड अस्पताल में मंगलवार को नसबंदी शिविर ऑपरेशन थिएटर की खराब स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया। सोमवार शाम ओटी के समीप लगी प्लास्टर की परत गिर गई। इसके बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. निशी गिर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी केसी खरे को सूचना देकर माइनर ओटी में ऑपरेशन करने की बात कही। उन्होंने कहा ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को यहीं पर रखा जाना है। ऐसे में यहां हादसे का अंदेशा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के पास छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। स्थिति को देखते हुए डॉ. गीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. केसे खरे को अवगत कराया। मंगलवार सुबह 10 बजे मरीज नेपा लिमिटेड पहुंचे। यहां आने के बाद उन्हें शिविर निरस्त होने की जानकारी दी गई। सुपरवाइजर महेश वर्मा ने बताया कर्मचारियों द्वारा 30 किमी दूर से मरीज लाए गए और यहां आकर पता चला कि शिविर निरस्त हो गया है। डॉ. खरे द्वारा इसके पूर्व ही कर्मचारियों को अवगत कराया चाहिए था। इस संबंध में डॉ. केसी खरे ने कहा डॉ. गीर द्वारा हमें जानकारी दी गई थी कि माइनर ओटी में ऑपरेशन किए जा सकते हैं। लेकिन सुबह डॉ. एमएल पंत से पूछने पर उन्होंने माइनर ओटी में ऑपरेशन करने से मना कर दिया। इससे एन वक्त पर शिविर निरस्त करना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया सीवल के स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑपरेशन किया जा सकता है। यहां की स्थिति भी ठीक है।