पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भविष्य की चुनौती का सामना करने को तैयार मिल

भविष्य की चुनौती का सामना करने को तैयार मिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुझेसंस्थान की 67वीं वार्षिक साधारण सभा पर आप सभी के स्वागत पर प्रसन्नता हो रही है। कंपनी ने 2014-15 के लिए भी भारी उद्योग विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद कंपनी निश्चित ही उत्कृष्ट बुलंदियों को प्राप्त करेगी। कंपनी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। यह बात कंपनी सीएमडी ब्रिगेडियर एसके मुटरेजा ने नेपा ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे वार्षिक साधारण सभा के दौरान कही। इस दौरान राष्ट्रपति प्रतिनिधि एमएन खान, राज्यपाल प्रतिनिधि आरएस ठाकुर, डायरेक्टर फायनेंस रवींद्र कुमार, स्पेशल डायरेक्टर बीआईएफआर अनिल गुप्ता, डायरेक्टर एजी कुलकर्णी, जनरल मैनेजर (प्रोजेक्टर एंड वक्र्स) आर अलगेशन, जनरल मैनेजर (एचआर एंड आईआर) सत्येंद्र एम श्रीवास्तव, डीजीएम (फायनेंस) चंद्रकांत गुप्ता, कंपनी सचिव संजय ओझा अफसर उपस्थित थे।

सीएमडी मुटरेजा ने कहा नेपा लिमिटेड देश की सबसे पुरानी कागज निर्माण करने वाली एक कंपनी है। इसका बाजार अंश करीब 5 प्रतिशत है। 2013- 14 में 119.1 करोड़ मूल्य का 41216 मीटर अखबारी कागज विक्रय किया। पिछले साल 40055 मीटर की तुलना में इस साल 13.87 प्रतिशत कमी के साथ 43110 मीटर कागज का उत्पादन हुआ। कंपनी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। कंपनी में नई नियुक्तियां, विकास नीति को सक्रिय करना, नवीन उत्पादन का विकास और बेहतर गुणवत्ता के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के मद्देनजर एक मजबूत नवीन तकनीक को विकसित करने जो नेपा मिल को विकास के पथ पर अग्रसर करेगा।

विकासयोजना के काम - नेपामिल के पुनरुद्धार मिल विकास योजना के कार्य शुरू हो चुके हैं। इसमें मेसर्स टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स, मुंबई को वैश्विक निविदा के द्वारा परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता (पीएमसी) के रूप में नियुक्त किया गया। कारखाना परिसर स्थित 166 एकड़ भूमि का संयंत्र सर्वेक्षण एवं परिरेखा मानचित्र का कार्य पूरा हुआ है। भू-तकनीकी अनुसंधान और मिट्टी परीक्षण का काम हो गया है।

कार्यक्रम में सीएमडी एसके मुटरेजा ने संबोधित किया।

साधारण सभा