पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामदेव बाबा मेले का शुभारंभ

रामदेव बाबा मेले का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाभियाखेड़ा में आज से छकड़ा रेस होगी

भास्कर संवाददाता | नेपानगर

डाभियाखेड़ा में बुधवार को रामदेव बाबा का एक दिनी मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। पुजारी विवेक शांताराम कुलकर्णी ने बताया सुबह रामदेव की पूजा, अर्चना की गई। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक भंडारा हुआ। इसमें दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। साथ ही विविध स्पर्धाएं कराई गई। मेले पर कबड्‌डी स्पर्धा हुई। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया। शाम को फाइनल मैच हुआ। गुरुवार से शनिवार तक छकड़ा रेस कराई जाएगी। गांव के सुनिल महाजन, अमरसिंह पागरी, सोनू गोकुल, चिंधु पाटील, कालू नायक सहित समस्त श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। छकड़ा रेस प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

मेले में हुई कबड्‌डी स्पर्धा में जोरआजमाइश करते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...