पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे को हेलमेट देने पर चालान बनाया

दूसरे को हेलमेट देने पर चालान बनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | नगर में बुधवार से पुलिस ने सख्ती बरतकर बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को पेट्रोल लेने से रोक दिया। किसी का भी रौब नहीं चला। कोई भूल गया, बाद में ले आता हूं, साथी के पास रखा है सहित अन्य बातें कही। लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। सभी को पुलिस ने हेलमेट पहने बाइक सवारों की बाइक में ही पेट्रोल भरने दिया। पेट्रोल पंप पर जिस व्यक्ति ने अपना हेलमेट किसी अन्य को दिया उसका 350 रुपए का चालान बनाकर हेेलमेट जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 4 चालान बनाकर 1250 रुपए जुर्माना वसूला। सुबह 9 बजे से देर शाम तक पुलिस ने पेट्रोल पंप पर खड़े होकर सख्ती से नियम का पालन करवाया। पुलिस की कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की सख्ती और चालानी कार्रवाई का पता चलने पर बाइक चालक घर से या कहीं और से हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे।

खबरें और भी हैं...