पुण्यतिथि को लेकर राम मंदिर में बैठक
नेपानगर | गुरुवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के राम मंदिर परिसर में बैठक रखी गई है। मीडिया प्रभारी महेश मठारिया ने बताया राम मंदिर पर दोपहर 2 बजे बैठक होगी। बैठक में कार्यकर्ताओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शौर्य और समर्पण दिवस के रुप में मनाने पर विचार विमर्श होगा। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अतुल पटेल उपस्थित रहेंगे। श्री पठारिया ने सभी नगरवासी और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया है।