मजदूर को करंट लगा, तबीयत में सुधार
नेपानगर | सीवल में बुधवार को 11 केवी के ट्रांसफार्मर पर काम कर कर रहे मजदूर को करंट लगाया। मजदूर को नेपा अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार हुआ। जानकारी के मुताबिक राहुल जगन्नाथ पाटील ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लगा। इससे उसके पैर और हाथ झुलस गए। चीख सुनकर वायरमैन गोकुल रामदास सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को नेपा अस्पताल ले जाया गया।