पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामाखेड़ा पंचायत को कुष्ठ मुक्त घोषित किया

रामाखेड़ा पंचायत को कुष्ठ मुक्त घोषित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रामाखेड़ाकलां पंचायत में आस्था कार्यक्रम के तहत कुष्ठ पखवाड़ा मनाया गया। बुधवार को कुष्ठ दिवस मनाया गया। अफसरों की मौजूदगी में पंचायत को कुष्ठ मुक्त घोषित किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता आई है। शंकास्पद रोग सरकारी अस्पताल जाकर जांच और निदान करवा रहे हैं। साथ ही कुष्ठ पीडि़त होने पर नियमित रुप से दवाईयों का सेवन कर पूरी तरह रोग मुक्त हो रहे हैं। इसलिए पंचायत रामाखेडाकलां को शासन ने कुष्ठ मुक्त पंचायत घोषित किया। पर्यवेक्षक जीएस चौहान ने बताया परिचालक, परिजन और पुरजनों के आपसी समन्वय के कारण जिला कुष्ठ प्रसार दर राष्ट्रीय मानक से कही ज्यादा था। जो वर्तमान में घटकर प्रति 10 हजार पर एक हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रमोती हरिराम ने कुष्ठ मुक्त हितग्राहियों को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कुष्ठ ज्ञान स्पर्धा में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, रामदास चौहान, बिसराम तुयला सहित स्वास्थ्य विभाग के बीके यदु, बीआर गव्हाडे़, वायएस यादव, सुभाष मुजूमदार, प्रवीण श्रीवास्तव, कैलाश पटेल, जयकिशन पिंजनिया, मेघसिंह नरवरिया सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

आयोजन
कार्यक्रम में कुष्ठ रोगियों का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...