पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को खिलाई कृमिनाशक गोली

विद्यार्थियों को खिलाई कृमिनाशक गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल डिवार्मिंग डे पर नगर के शासकीय प्राथमिक कन्या स्कूल और दापोरा के माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें एक से 19 साल तक के विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की एक-एक गोली खिलाई गई। इसके अलावा सभी सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। प्राथमिक कन्या स्कूल में 95 और दापोरा के माध्यमिक स्कूल में 130 विद्यार्थियों को गोली खिलाई गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई।

प्रधान पाठक मधुकर पाटील ने कहा कृमि संक्रमण के कारण शरीर और दिमाग का सही तरह विकास नहीं होता है। इससे खून की कमी भी होती है। इस कारण हमेशा थकावट बनी रहती है। इसलिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। श्री पाटील ने बताया 11 से 14 फरवरी के बीच अभियान में जो विद्यार्थी छूट जाएंगे उन्हें भी गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रधान पाठक देवीदास सिंगमिरे, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमित्रा मेंढे, संतोष पाटील, एनके उगवे, विजय गावंडे, कैलाश चौधरी मौजूद थे।

बच्चों-किशोरों को भी पिलाई कृमिनाशक दवा

नेपानगर| मंगलवारको नगर के वार्ड क्रमांक 3 में बच्चों सहित किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीके पांडे ने बताया गिट्टी खदान वार्ड में सुबह 10.30 बजे जन्म से पांच साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। इसके अलावा किशोरी बालक-बालिकाओं को गोली खिलाई गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सुरवाड़े, पार्षद पति शकील खान मौजूद थे।

49 हजार विद्यार्थियों ने खाई कृमिनाशक गोली

खकनार| मंगलवारको जनपद पंचायत क्षेत्र खकनार के सरकारी स्कूलों में 49 हजार विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की एक-एक गोली िखलाई गई। जनपद क्षेत्र के 222 प्राथमिक, 88 माध्यमिक, 28 हाईस्कूल और 16 हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को गोली खिलाई गई।

तीन वार्डों में विद्यार्थियों को क्रमिनाशक गोली खिलाई गई।

स्कूलों में विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई।