- Hindi News
- नेपानगर स्टेशन पर हो प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज
नेपानगर स्टेशन पर हो प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज
नगरके रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेल मंत्री के नाम उप स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबसिंह ठाकुर ने बताया नेपानगर से गुजरात सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। ऐेसे में नागरिकों को भुसावल, खंडवा, इटारसी सहित अन्य शहर पहुंचकर वहां से ट्रेन से सफर करना पड़ रहा है। नेपानगर स्टेशन पर मुख्य ट्रेनों का स्टॉपेज किया जाना चाहिए।
श्री ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं ने कहा नेपानगर से रोजाना कई यात्री जम्मू, दिल्ली, भोपाल, गुजरात, पुणे, मुंबई, बैंगलुरू, चेन्नई सहित अन्य शहरों के लिए सफर करते हैं। नगर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, जम्मू तवी-पुणे (झेलम एक्सप्रेस), फिरोजपुर-मुंबई (पंजाब मेल), सूरत-भुसावल पैसेंजर को सूरत से भुसावल तथा भुसावल से खंडवा तक का स्टॉपेज किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनूप नागर, फूलसिंह पवार, सुनील मोरे, कालू पंडित, राजेंद्र सोनवणे, राहुल पांडुरंग कन्हेर, कुणाल अढाले, राजेंद्रसिंह चौहान, शशांक तिवारी, विनय पटेल मौजूद थे।
ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।