सुपोषण शिविर में की बच्चों की मालिश
नेपानगर | सुपोषणशिविर के तहत ग्राम घाघरला की आंगनवाड़ी में मंगलवार को बच्चों की मालिश की गई। परियोजना अधिकारी मंगला दुबे ने बताया मालिश से कुपोषित बच्चों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। परिजन को भी बच्चों की देखरेख संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान सुपरवाइजर सरिता मासरे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चों के परिजन मौजूद थे।