पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिंजरा तोड़ तेंदुए ने किया बकरे का शिकार पिंजरे के आसपास मिले बाल और नाखून

पिंजरा तोड़ तेंदुए ने किया बकरे का शिकार पिंजरे के आसपास मिले बाल और नाखून

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेंदुएने बोरसल के पास जंगल में रखे पिंजरे से बकरे का शिकार किया। पिंजरे में घुसने के बजाय तेंदुए ने पंजों से पहले पिंजरा तोड़ा। उसके बाद बकरे काे मार डाला। तेंदुए के बाद मरे हुए बकरे को लकड़बग्घे ने भी खाया। पिंजरे के पास दोनों जानवरों के बाल और नाखून मिले हैं। तेंदुए ने बकरे का शिकार बुधवार रात में किया। गुरुवार सुबह वनकर्मी जंगल पहुंचे तो उन्हें पिंजरा टूटा और बकरा मरा हुआ मिला। इसके बाद वन अमले ने तेंदुए की तलाश में जंगल खंगाला। लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा।

बुधवार शाम वन अमले ने बोरसल के पास जंगल में पिंजरा रखा था। इसमें चारे के रूप में बकरा बांधा था। देर रात तेंदुए ने पंजों से पिंजरे की साइड जाली तोड़कर बकरे का शिकार किया। गुरुवार शाम वनकर्मियों ने टूटे पिंजरे का दुरूस्त कराया। इसके बाद पिंजरा बोरसल के पास ही जंगल में अन्य जगह रखा गया। एसडीओ जेएस भार्गव ने बताया बकरे को मारने के बाद तेंदुए ने इसे पूरा नहीं खाया। पिंजरा तोड़कर बकरे के शिकार की बात वनकर्मियों ने अफसरों को बताई। एसडीओ ने बताया तेंदुआ वन्य प्राणियों में सबसे शातिर होता है। एक दिन पहले मंगलवार को उसने पिंजरे के पास पहुंचकर उसका जायजा लिया। फिर यहां से लौट गया। बुधवार को वह यहां पहुंचा। पिंजरे से खतरा भांपकर उसने पंजों से जाली तोड़ दी और बकरे को मार डाला। विभागीय अमला क्षेत्र में सतत नजर बनाए हुए है।

डर से खेत नहीं जा रहे किसान, जंगली सूअर नीलगाय कर रहे फसल बर्बाद

लकड़बग्घे ने भी खाया बकरा, वन अमले ने जंगल खंगाला

वन विभाग अफसरों ने घटना स्थल का मुआयना किया।

गन्ने की फसल को नुकसान हो रहा है।