स्पर्धाओं में दिखाया हुनर, आज कार्यशाला
उत्सव के अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुई।
भास्कर संवाददात| नेपानगर
नगरके पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय कॉलेज में युवा उत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को विद्यार्थियों ने 10 विभिन्न स्पर्धाओं में हुनर दिखाया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुशील सोमवंशी ने बताया गुरुवार को प्रश्न मंच, एकल सुगम गायन, एकल शास्त्रीय गायन, समूह गायन भारतीय, एकल गायन पाश्चात्य, समूह गायन पाश्चात्य, एकल नृत्य शास्त्रीय, लोग नृत्य समूह, शास्त्रीय वादन एकल, शास्त्रीय वादन एकल स्पर्धा कराई गई। एकल गायन में सुप्रिया शिंदे ने प्रथम, राजेंद्र मसाने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच में अनिल चौहान, नीलेश जुमड़े, रूबि मोहम्मद विजेता रहीं। कार्टूनिंग में पूजा ग्वालानी प्रथम और वर्षा पाटील दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान अमितकुमार अब्राहम, राजू सपकाले, आशुतोष त्रिवेदी, विनोद अहिरवार सहित समस्त कॉलेज परिवार मौज्ूद था।
कार्यशालामें बताएंगे व्यक्तित्व विकास के गुर-शुक्रवार दोपहर12 बजे से कॉलेज में कार्यशाला कराई जाएगी। श्री सोमवंशी ने बताया इसमें व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तहत विद्यार्थियों को अपना विकास करने के गुर बताए जाएंगे। कार्यशाला को एसडीएम सूरज नागर, संजू शिरोमणि, जीवनलाल असर, राघवेंद्रसिंह राघव और सुरेश चौरे संबोधित करेंगे।