भास्कर संवाददाता | नेपानगर
भास्कर संवाददाता | नेपानगर
नगरपालिका में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सोमवार को बैठक हुई। शाम 4.30 बजे शुरू हुई बैठक में कम ही पार्षद पहुंचे। जो लोग पहुंचे उन्होंने भी नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर आक्रोश जताया। बैठक में अध्यक्ष मधु चौहान, उपाध्यक्ष विजय यादव, सीएमओ सुधाकर कुबड़े, डॉ. बीपीएस रघुवंशी, श्याम सेईवाल, नेपा लिमिटेड के प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन डीएस गौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. केसी खरे, डॉ. निशि गीर, एसआई संदीप चौरसिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल प्राचार्य राजेश तकझरे, पार्षद सुजीत पाटील, रमेश कैथवास, विष्णुदत्त वर्मा, विद्या गहलोद, सुमनबाई तोताराम, सावित्रीबाई नकुल, कांता कुबड़े, लता दवे, प्रकाशसिंह बैस, आरजी शर्मा, अनिल अव्हाड़, अशोक जैसवाल, श्याम माखिजा सहित कई लोग मौजूद थे।
डीएस गौर ने कहा सफाई को लेकर सभी को जागरूक करना होगा। इसके लिए बैनर-पोस्टर लगाए जाए। समय-समय पर बैठक लेकर नागरिकों को प्रेरित करें। प्रकाशसिंह बैस ने कहा नेपा लिमिटेड अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। नेपानगर रिजर्व फारेस्ट के तहत है। किसी भी निर्माण के लिए नेपा लिमिटेड अनुमति नहीं दे सकता। इसके नियमानुसार ही कार्य करने होंगे। सीएमओ सुधाकर कुबड़े ने अभियान की कार्ययोजना बताई।