पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया

तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में तेंदुए का आतंक देख वन विभाग ने उसे पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को वन अमले ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया। इसमें चारे के रूप में कुत्ता रखा लेकिन तेंदुए की बजाय पिंजरे में आवारा कुत्ता फंस गया। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीओ जेएस भार्गव ने पिंजरे से कुत्ते को निकलवाया। तेंदुए को पकड़ने के लिए इंदौर से रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है। वह देर रात नेपानगर पहुंचेगी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे जंगल में पिंजरा लगाया। इसमें चारे के रूप में कुत्ता रखा। लेकिन दोपहर 1 बजे तक तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। इसकी जगह पिंजरे में आवारा कुत्ता फंसा। उधर बोरसल के पास खेत में किसान अर्जुन मोहन को तेंदुआ दिखाई दिया। अर्जुन ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया।