कामायनी के स्टापेज का आदेश
कामायनी के स्टापेज का आदेश
नेपानगर. डाउनलाइन की कामायनी एक्सप्रेस का नगर में स्टॉपेज यथावत रहेगा। जन प्रतिनिधियों द्वारा की गई पुष्टि के बाद अब विभागीय स्तर पर भी इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। जानकारी अनुसार नेपानगर रेलवे स्टेशन पर इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। आदेश में कामायनी एक्सप्रेस के स्टॉपेज को आगामी आदेश तक नियमित किया गया है। अब कामायनी एक्सप्रेस में सीट आरक्षण भी यथावत रहेगा।
बंदरकी मौत अंतिम संस्कार किया
शाहपुर. पेड़से गिरकर घायल हुए बंदर की मौत के बाद वन विभाग ऑफिस परिसर में शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को नगर के वार्ड क्रमांक दो स्थित नीम के पेड़ से बंदर गिर गया था। इससे उसे पैर और कमर पर गंभीर चोट आई थी। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। डिप्टी रेंजर बीएल जोशी और वनरक्षक रजनीश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर बंदर को इलाज के लिए पशु अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. प्रणय तिवारी ने बंदर का इलाज किया। शनिवार को इलाज के दौरान बंदर की मौत हो गई। शनिवार दोपहर 12 बजे वन विभाग परिसर में डॉ. प्रणय तिवारी ने बंदर के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद 12.30 बजे बंदर का अंतिम संस्कार किया गया।
चालानबनाकर वसूला जुर्माना
निंबोला. पुलिसने इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर थाने के सामने शनिवार को चालानी कार्रवाई की। यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले लोगों के चालान बनाए। इस दौरान 26 चालान बनाकर वाहन चालकों से 2600 रुपए जुर्माना वसूला। शाम 4 से 6 बजे तक चली कार्रवाई में एएसआई रवि गीते, एसएस चौहान सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।