उच्च शिक्षा ऋण के तहत शिविर कल
उच्च शिक्षा ऋण के तहत शिविर कल
नेपानगर | 30सितंबर को जवाहरलाल नेहरु शासकीय कॉलेज में उच्च शिक्षा ऋण योजना के तहत शिविर लगाया जाएगा। शिविर प्रभारी डॉ सुशील सोमवंशी ने बताया मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार होने वाले शिविर में राष्ट्रीयकृत बैंक के मार्गदर्शन परामर्श और लोन स्वीकृत किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन ऐसे समस्त पालकों और विद्यार्थियों को आमंत्रित करता है जिन्हें उच्च शिक्षा ऋण की जरूरत है। प्राचार्य डॉ एससी ध्यानी के प्रयासों से होने वाले शिविर में नगर सहित जिलेभर के विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा। विद्यार्थी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थिति का आग्रह किया है।