पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

नेपानगर | जवाहरलालनेहरु स्टेडियम पर शनिवार रात नेपा सोशल सोसायटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नेपा लिमिटेड के संपदा प्रमुख रवींद्र शिवहरे, शिवा पहलवान, जगमीत जाॅली ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नगर के युवाओं ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, मीमीक्री, मतदाता जागरुकता पर आधारित नाटक, कॉमेडी, ताईक्वांडो की प्रस्तुति दी। इस दौरान राजेंद्र मसाने, जय सालवे, शेख फिरोज, दिगंबर काटे, विजय वर्मा, सदाशिव सिरसाटे, विशाल थाटे सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।