- Hindi News
- फूटी टेकरी रोड से बडे़ वाहनों की आवाजाही शुरू
फूटी टेकरी रोड से बडे़ वाहनों की आवाजाही शुरू
{ अफसर बरत रहे लापरवाही, हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा
भास्करसंवाददाता | नेपानगर
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र से लेकर शिवाजी चौक रोड स्थित फूटी टेकड़ी से फिर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। घाट से बड़े वाहनों के गुजरने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसके लिए खंभे लगाए गए थे। लेकिन शरारती तत्वों ने कुछ दिन पहले खंभे उखाड़ दिए हैं। ई-टाइप कालोनी निवासी नीरज करोसिया ने बताया यह रोड छोटे वाहन और राहगीरों के लिए है। बावजूद इसके बड़े वाहनों की आवाजाही भी हो रही है। अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। बड़े वाहनों के कारण हादसे का अंदेशा है।
नीरज करोसिया ने कहा रोड संकरा और घाट होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले भी शरारती तत्वों ने खंभे उखाड़े थे। इसके बाद महीनों तक नए खंभे नहीं लगाए गए थे। हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अफसरों की होगी। कुछ दिन पहले इस राेड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
दुर्घटना संभावित मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है।