- Hindi News
- बदहाल हो रहा है नगर का प्राचीन श्रीराम मंदिर
बदहाल हो रहा है नगर का प्राचीन श्रीराम मंदिर
नगरका प्राचीन श्रीराम मंदिर और परिसर रखरखाव नहीं होने के कारण बदहाल हो रहा है। यहां रोजाना दर्शन-पूजन के लिए कई श्रद्धालु पहुंचते हैं। बावजूद इसके मंदिर की देखरेख के साथ यहां व्यवस्थाएं नहीं जुटाईं जा रहीं हैं। बुधवार शाम 5बजे से मंदिर परिसर में भाजपा मंडल की बैठक हुई। इसके पहले भी यहां कईं बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन किसी ने भी मंदिर के रखरखाव को लेकर कोई चर्चा नहीं की। मंदिर की बदहाली को लेकर पुजारी और श्रद्धालु कई बार अवगत करा चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर इस आेर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्राचीन राम मंदिर में राम नवमीं सहित समय-समय पर कई अनुष्ठान, कार्यक्रम और बैठकें होती हैं। मंदिर में राम-सीता, हनुमानजी, शंकर भगवान सहित अन्य देवी -देवताओं की प्रतिमाएं हैं। अनदेखी के कारण मंदिर जर्जर होता जा रहा है। मंदिर की साइड दीवार के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मंदिर पुजारी रामकृष्ण शास्त्री ने बताया मंदिर की बदहाली को लेकर अफसरों सहित जनप्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत कराया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
क्षतिग्रस्त हुए श्रीराम मंदिर के साइड के दरवाजे।