पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांगदेव मुक्ताबाई दर्शन के लिए 60 पदयात्रियों का दल रवाना

चांगदेव-मुक्ताबाई दर्शन के लिए 60 पदयात्रियों का दल रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांगदेव-मुक्ताबाईके दर्शन के लिए नेपानगर से सोमवार को 60 पदयात्रियों का दल रवाना हुआ। दल 14 फरवरी को मुक्ताई नगर पहुंचेगा। महाशिवरात्रि के दिन यहां पूजा-अर्चना कर दल नेपानगर लौटेगा। सोमवार को नागरिकों ने पदयात्रियों को तिलक लगाया। उनके चरण छूकर यात्रा पर रवाना किया। देवरी के युवराज महाजन ने बताया दल में नेपानगर, सोनूद, नावथा, अंधारवाड़ी के 60 महिला-पुरुष शामिल हैं। पदयात्रियों का दल चांगदेव-मुक्ताबाई के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

सोमवार सुबह 8 बजे नगर से निकले पदयात्री दोपहर को देवरी पहुंचे। यहां युवराज महाजन के खेत में सभी को भोजन कराया गया। इसमें गांव के करीब 300 लोग भी शामिल हुए। यहां से दल सारोला, शाहपुर, इच्छापुर, ढाबा-पिपरी, दुई, मेहुण होता हुआ शनिवार को मुक्ताई नगर पहुंचेगा। तीन दिन यहां रूककर श्रद्धालु शिवरात्रि पर पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। दल में विश्वनाथ माले, विष्णु अहिरे, प्रकाश पाटील, निंबा पाटील, विलास पाटील, विट्ठल गुरुजी, ओंकार राउत सहित अन्य महिला-पुरुष शामिल हैं।

चांगदेव मुक्ताबाई दर्शन के लिए रवाना हुए पैदल यात्री।