भातखेड़ा में रासेयो का 7 दिनी शिविर शुरू
50 स्वयंसेवक चलाएंगे स्वच्छता अभियान
भास्करसंवाददाता | नेपानगर
ग्रामभातखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में सोमवार से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे भातखेड़ा संकुल प्राचार्य राजेश तकझरे, शासकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अमितकुमार अब्राहम, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 50 स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं। वे सात दिन तक स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुशील सोमवंशी ने बताया स्वयंसेवक रोजाना विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। ग्राम सातपायरी, अंधारवाड़ी, भातखेड़ा और चूना भट्टा सहित अन्य क्षेत्र में सरकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ अभियान, आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को जानकारी देंगे। कार्यक्रम में आभार राजू सपकाले ने माना। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद थे।
ग्राम भातखेड़ा में शिविर प्रारंभ हुआ।