जनहित संघर्ष समिति का गठन
नेपानगर| तहसीलकार्यालय परिसर में समाजसेवकों सहित नागरिकों की बैठक हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता एनएस पाटील के मार्गदर्शन में नगर की समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई। जनहित संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें डॉ. गोपालसिंह चौहान को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान अधिवक्ता सैयद अशफाक हुसैन, संजय अहीरे, मुकेश नागर, सिद्धार्थ शिंदे, सिरिल रुपाले, एनएस पाटील, संजय नायके भी मौजूद थे।