सार्वजनिक सुविधाघर की मांग
नेपानगर| नगरके व्यस्त क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाघर की मांग को लेकर समता विकलांग कल्याण संगठन ने नगर पालिका अधिकार सुधाकर कुबड़े को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राजेश बी. मोरे ने बताया कई जगह सुविधाघर नहीं होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं की फजीहत हो रही है। कुछ स्थानों पर सुविधाघर हैं लेकिन जर्जर हो गए हैं। मातापुर बाजार में भी सुविधाघर बनाया जाना चाहिए।