गजानन महाराज प्रगट दिवस कल
नेपानगर | ग्रामभातखेड़ा में बुधवार को गजानन महाराज प्रगट दिवस मनाया जाएगा। पंडित राजू मधुकर कुलकर्णी ने बताया चूना भट्टा स्थित गजानन महाराज मंदिर में सुबह 8 बजे से पूजा-अर्चना की जाएगी। महाराजश्री का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुष्ठान में शामिल होने का अनुरोध किया है।