पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 खिलाड़ियों का प्री नेशनल में चयन

4 खिलाड़ियों का प्री-नेशनल में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 खिलाड़ियों का प्री-नेशनल में चयन

नेपानगर | आदिवासीविकास विभाग द्वारा कराई गई स्कूल खेल स्पर्धा कराई गई थी। इसमें क्रिकेट राज्य स्तरीय स्पर्धा में चार खिलाड़ियों का चयन प्री नेशनल स्पर्धा में हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी नरेंद्र महाजन ने बताया 20 से 21 सितंबर को कालपी जिला मंडला में हुई स्पर्धा में जिले के मिलिंद रविंद्र तायडे़, प्रतिक नरहरी दीक्षित, निखिल सुनील श्रीवास्तव, रवींद्र गौतम चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी 26 से 29 सितंबर तक विदिशा में होने वाली क्रिकेट स्पर्धा में आदिवासी विभाग की प्रदेशस्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर सहायक आयुक्त आदिवासी कल्याण विभाग के डीएस डाबर, प्रभारी एसी अरुण महाजन, प्राचार्य राजेश तकझरे, रविंद्र महाजन, पीके सिंह, वीरेंद्र वर्मा, उषा शाह, सुवर्णा खर्चे, लेखापाल मोहन इंगले, प्रकाश शिंदे, सुनिल सहस्त्रबुद्धे, पंकज टिपरे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।