नपा में दो नए कर्मचारी संभालेंगे पदभार
नपा में दो नए कर्मचारी संभालेंगे पदभार
नेपानगर| नगरपालिका में दो नए कर्मचारी पदभार संभालेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने बताया नगर पालिका बैतूल बाजार के उपयंत्री रमेशचंद्र गावड़े और नगर पालिका इटारसी के सहायक वर्ग-तीन कैलाशचंद्र झवर का नेपानगर पालिका में स्थानांतरण किया गया है। इसको लेकर मप्र शासन के नगरीय विकास और पर्यावरण विभाग ने शुक्रवार शाम आदेश जारी किए हैं। दोनों कर्मचारी जल्द ही यहां पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।