एसबीआई का कैंटिन बॉय ट्रेन में कटा, मौत
नेपानगर. एसबीआईका कैंटिन बॉय सुनील पिता बलीराम (30) की शनिवार शाम साढ़े तीन बजे कामायनी एक्सप्रेस से कटने से मौत हो गई। घटना नेपानगर-खंडवा मार्ग के डाउन ट्रैक पर हुई। बाद में माल गाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी दी। सूचना पर नेपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है। नेपा थाने के एसआई अजमेर अलावा ने बताया शाम होने के कारण शव का पोस्ट मार्टम नही किया जा सका। इस कारण शव नेपा लिमिटेड चिकित्सालय में रखा गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा। काशी एक्सप्रेस को मातापुर बाजार स्थिति रेल्वे ट्रैक पर खडी कर दी गई। इसके बाद गोहाटी एक्सप्रेस को ग्राम चांदनी के रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रोका गया। शव हटाने के बाद गाड़ी रवाना की गई।