पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेंदुए ने दो हिरण को बनाया शिकार, विभाग उदासीन

तेंदुए ने दो हिरण को बनाया शिकार, विभाग उदासीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार सुबह 7 बजे नेपानगर डाभियाखेड़ा मार्ग पर दो तेंदुए ने हिरण को अपना शिकार बनाया। मार्ग से आवागमन करने वालों तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। शव जंगल क्षेत्र में होने के कारण वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार नेपा-डाभियाखेडा मार्ग पर मनवादेवी मंदिर के पास शनिवार सुबह 7 बजे शेख शकील को दो तेंदुए की चपेट में हिरण दिखाई दिया। वह कार से ग्राम हैदरपुर जा रहा था। मनवा देवी मंदिर की सीढिय़ों के पास तेंदुए को हिरण पर झटपटाता देखा। कार रोककर उसने रिवर्स किया। कुछ देर बाद अन्य लोगों के आने पर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां देखा कि हिरण का शव सड़क किनारे पड़ा था। तेंदुआ शिकार के बाद जंगल में चला गया था। सभी ने रुककर मंदिर के आसपास का क्षेत्र देखा। पास में एक निलगाय और दूसरा तेंदुआ भी देखने में आया। उन्होंने वन विभाग के अफसरो को घटना की जानकारी दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की स्थिति का जायजा लिया। एसडीओ जेएस भार्गव ने बताया शव जंगल क्षेत्र में होने के कारण कोई कार्रवाई नही की जा सकती।

दहशतमें क्षेत्रवासी - डाभियाखेडाके गगन महाजन ने बताया तेंदुआ सड़क किनारे आकर शिकार कर रहा है। वह भूखा हो सकता है। ऐसे में मार्ग से आवागमन करने वाले लोगो को और सतर्क रहने की जरूरत है।