दूसरे दिन भी बरसे बादल
दूसरे दिन भी बरसे बादल
नेपानगर. तीनदिन से छाए बादल शनिवार शाम को भी बरसे। दो दिन की बारिश से क्षेत्र में ठंडक घुल गई है। देर रात तक शहर में रिमझिम बारिश चलती रही। नेपा और शहर में सुबह भी ठंडी हवा चली और दिनभर बादल छाए रहे। शाम सात बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। आधा घंटा रिमझिम के बाद तेज बारिश हुई। शाम 7 बजे से आधा घंटा और शहर में 8 बजे से 10 मिनट तक रिमझिम चली। एक सप्ताह में तापमान 8 से बढ़कर 12 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा।