पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर विद्यार्थियों ने तनाव मुक्त रहने के गुर सीखे

अफसर विद्यार्थियों ने तनाव मुक्त रहने के गुर सीखे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को नेपा ऑडिटोरियम में तीन दिनी तनाव नियंत्रण शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन भी अफसर-कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों ने तनाव मुक्त रहने के विभिन्न गुर सीखे। समापन पर सीएमडी एसके मुटरेजा ने कर्नल सतीश शुक्ला और सहज याेग टीम को स्मृति चिह्न भेंट किया।

मीडिया प्रभारी हर्षल जंगम ने बताया कंपनी अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर एसके मुटरेजा के मार्गदर्शन में शिविर लगा। इसमें नोएडा के सहज योग संचालक कर्नल सतीश शुक्ला ने योग सिखाया। इसमें कंपनी के अफसर-कर्मचारी के परिजन सहित स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध महाप्रबंधक रवींद्र कुमार, परियोजना एवं कार्य महाप्रबंधक सत्येंदू एम श्रीवास्तव, अनुरक्षण उपमहाप्रबंधक आर अलेगेसन, अजय गोयल एवं अन्य उपस्थित थे।